5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Urs 2020 -दो पाकिस्तानी जायरीन की बिगड़ी तबीयत

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में करवाया भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Mar 03, 2020

Urs 2020 -दो पाकिस्तानी जायरीन की बिगड़ी तबीयत

Urs 2020 -दो पाकिस्तानी जायरीन की बिगड़ी तबीयत

अजमेर.

ख्वाजा गरीब नवाज के 808वें उर्स में जियारत करने आए पाकिस्तानी जत्थे में शामिल दो जायरीन की सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको प्राथमिक उपचार के बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जायरीन की तबीयत बिगडऩे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

पाक जायरीन जत्थे को नया बाजार स्थित केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ठहराया गया है। जत्थे में शामिल पाकिस्तान के पंजाब हुजरेवाला निवासी प्रिंस तुफैल उर्रसूल व लाहौर निवासी वकार महमूद सोमवार शाम दरगाह बाजार में जत्थे से बिछड़ गए। जत्थे से बिछडऩे के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों का स्कूल में अस्थायी डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन इकाई पहुंचाया। सूचना पर कोतवाली थानाप्रभारी शमशेर खां, हैडकांस्टेबल अनिताराज भी पहुंचे। यहां सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। प्राथमिक उपचार में सामने आया कि दोनों जायरीन शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और ब्लड सेम्पल लेने के पश्चात उन्हें छुट्टी दे दी।