8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेकाबू कार ने पिता-पुत्र को कुचला, पिता की उपचार के दौरान मौत

हिट एण्ड रन : दुर्घटना के बाद कार छोड़ भागा चालक

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Oct 17, 2024

बेकाबू कार ने पिता-पुत्र को कुचला, पिता की उपचार के दौरान मौत

माकडवाली रोड पर दुर्घटनाकारित करने वाली कार व इनसेट में मृतक ओमप्रकाश।

अजमेर(Ajmer News).

बुधवार दोपहर माकड़वाली रोड पर हिट एण्ड रन के मामले में बेकाबू स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त वाहन छोड़कर साथी के साथ फरार हो गए। हादसा एक प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

गलत दिशा में आकर मारी टक्कर

बुधवार दोपहर लोहागल निवासी ओमप्रकाश मेघवंशी अपने पुत्र शिशुपाल(17) के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। माकड़वाली रोड पर स्कॉर्पियो चालक ओमप्रकाश की बाइक को गलत दिशा में आकर पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए कुचलते हुए गुजर गया। दुर्घटना में ओमप्रकाश के कमर व पैर में गम्भीर चोट आई। घायल पिता-पुत्र को लोगों ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान देर शाम ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में नजर आया हादसा

दुर्घटना माकड़वाली रोड पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में स्कॉर्पियो चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद घायलों के ऊपर से दौड़ाता नजर आया। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर स्कॉर्पियों में सवार दोनों युवक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन जब्त कर लिया।

...दूर जाकर गिरा हेलमेट

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल मे स्कॉर्पियो थाना क्षेत्र के युवक के नाम पर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ओमप्रकाश ने हेलमेट लगा रखा था लेकिन दुर्घटना में उसका हेलमेट सिर से छिटक कर गिर गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस दुर्घटनाकारित करने वाले कार के चालक की तलाश में जुटी है।