5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
28 से पेन डाउन हड़ताल करेंगे इस विश्वविद्यालय के कर्मचारी
Play video

28 से पेन डाउन हड़ताल करेंगे इस विश्वविद्यालय के कर्मचारी

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

पेंशन और अन्य मुद्दों को लेकर नाराजगी

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन-ग्रेच्यूटी, सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी 27 फरवरी तक रोजाना प्रदर्शन करेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर 28 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल प्रारंभ होगी।

Hindi NEwsमंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुट्टाराम सैन और अन्य ने बताया कि कुलपति के कामकाज पर रोक के चलते सेवानिवृत्त कार्मिकों की पैंशन ग्रेच्यूटी भुगतान, सातवें वेतनमान, विभागीय पदोन्नति और अन्य मुद्दे अटक गए हैं। पिछले दिनों मंत्रालयिक कर्मचारी संघ पदाधिकारी कुलसचिव से मुलाकात करने पहुंचे थे। यहां उनकी बात ढंग से नहीं सुनी गई। उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति को भी इससे अवगत कराया गया है। इससे पहले कार्मिकों ने सुबह 11 बजे चाणक्य भवन के बाहर प्रदर्शन किया।