29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव में चौथी पारी की करेंगे शुरुआत, देवनानी और भदेल का नहीं कटेगा टिकट!

विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए जयपुर एवं दिल्ली तक रेस जारी है। प्रदेश आलाकमान के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दावेदारी पूरी तरह झोंक रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Oct 2018, 5:30 PM IST

Rajasthan Election 2018 ticket

अजमेर। विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए जयपुर एवं दिल्ली तक रेस जारी है। प्रदेश आलाकमान के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दावेदारी पूरी तरह झोंक रहे है। भाजपा में कुछ विधायकों के टिकट कटने की उम्मीद में जहां दावेदारों की संख्या बढ़ी है, वहीं अजमेर उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक व राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी एवं अनिता भदेल टिकट के लिए पूरे आश्वस्त है। यही नहीं भाजपा के उच्च सूत्रों की मानें तो दोनों राज्यमंत्रियों के इस बार भी नहीं टिकट नहीं कटेंगे।

भाजपा सत्ता एवं संगठन की ओर से अजमेर जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में टिकट में नए चेहरे लाने के संकेत दिए गए थे, इसके बाद पार्टी एवं विधायकों ने अपनी ओर से टिकट कि लिए भरसक कोशिश की जा रही है। रायशुमारी में भी एकराय के सुर छोड़े गए। आठों विधानसभा क्षेत्रों में पिछली बार के मुकाबले दावेदार भी बढ़े।

रायशुमारी डिब्बों से निकलने के बाद पार्टी की ओर से संकेत मिल रहे हैं उनमें यह माना जा रहा है कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं शिक्षा व पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं महिला व बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल को चौथी पारी में भी उतारा जाएगा।

पार्टी की ओर से इनके टिकट पक्के माने जा रहे हैं। दोनों राज्यमंत्री भी टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे है। पार्टी के उच्च स्तर के पदाधिकारियों व जिम्मेदार नेताओं के संकेत में इन दोनों का टिकट तय है।

दोनों जुटे हैं अपने—अपने क्षेत्र में
एक ओर दावेदार नेताओं के सम्पर्क एवं जयपु—दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं वहीं दोनों राज्यमंत्री देवनानी व भदेल अपने विधानसभ क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उनका भी मानना है कि सरकार में रहते हुए क्षेत्र में ही नहीं प्रदेशभर में सरकार की योजनाओं को आमजन व सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।