4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्याज ने नहीं अब टमाटर ने निकाले आंसू, लोगों पर संकट क्या खाएं और क्या नहीं

टमाटर के आसमान छूते दामों ने घर का बजट गड़बड़ा दिया है। सब्जी मंडी में टमाटर इन दिनों 100 से 120 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहे हैं। सब्जी थोक विक्रेताओं की मानें तो हिमाचल व महाराष्ट्र से आने वाले यह टमाटर बारिश के चलते खराब हो रहे हैं।
2 min read
Google source verification

image

raktim tiwari

Jul 20, 2017

टमाटर के आसमान छूते दामों ने घर का बजट गड़बड़ा दिया है। सब्जी मंडी में टमाटर इन दिनों 100 से 120 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहे हैं। सब्जी थोक विक्रेताओं की मानें तो हिमाचल व महाराष्ट्र से आने वाले यह टमाटर बारिश के चलते खराब हो रहे हैं। लिहाजा टमाटर की पैदावार घटने से इनके दाम आसमान छू रहे हैं।

टमाटर थोक विक्रेताओं ने बताया कि टमाटर के दामों ने एक महीने में दो बार ऊंची उछाल मारी है। जून शुरुआत में टमाटर का भाव 50 रुपए प्रति किलो था। जून अंत में टमाटर का भाव 50 से 80 तक पहुंच गया। जुलाई शुरुआत में टमाटर 120 से 130 रुपए के दामों से बिकने लगा है।

रिटेल विक्रेता चार कैरेट से घटकर मंडी से दो कैरेट मंगवाने लगे हैं। उनका मानना है कि पहले ही टमाटर महंगा आ रहा है, ऊपर से ग्राहकी में मंदी के चलते टमाटर खराब हो रहा है लिहाजा वे भी माल कम मंगवा रहे हैं।धनिया,मिर्च व गोभी भी फ्रीज़ से गायब

टमाटर के साथ धनिया व फू ल गोभी ने भी रसोइयों व फ्र ीज से दूरी बना ली है। धनिये का भाव जहां 160 से 170 रुपए प्रति किलो हैं वहीं फू ल गोभी भी 100 के पार है। पाव भर धनिया खरीदने वाले लोग अब 10 रुपए का धनिया लेने में भी कतरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

अनोखी मौत करना चाहता था ट्रेन के सामने कूदकर Suicide लेकिन भगवान को उसके लिए कुछ और ही मंजूर था

फ लों के दाम फके

अनानास,आम व पाइनएप्पल जैसे फ ल टमाटर के सामने फ ीके पड़े हैं। महंगे से महंगा आम जहां 100 रुपए किलो है तो वहीं पाइनएप्पल भी मात्र 60 रुपए प्रति किलो के दाम पर रुका है।प्यूरी का हो रहा इस्तेमाल महिलाओं ने टमाटर की जगह रसोई में इस्तेमाल करने के लिए नया तोड़ निकाला है। टमाटर की जगह अब फ़ू ड स्टॉल पर मिलने वाली टोमेटो प्यूरी का इस्तेमाल खाने में किया जाने लगा है।

ये सब्जियां बजट से बाहर( रुपए प्रति किलो) टमाटर 120 मिर्च 70 धनिया 160 करेला 60 बैंगन 70 फू लगोभी 100 इनका कहना हैसब्जी मंगवाने से पहले सोचना पड़ता है कितनी मंगवाए। मौसम में अनिश्चित बदलाव के चलते टमाटर आदि सब्जियां खराब हो जाती हैं। एक से दो किलो टमाटर खरीदने वाले भी अब 20 से 30 रुपए के टमाटर खरीदते हैं।

-मोहनलाल चौहान

सलाद की प्लेट में से टमाटर गायब हो गए हैं। दाम इतने ज्यादा हैं कि दस दफा सोचना पड़ता है कि टमाटर खरीदें या नहीं।

-निशा सेवानी, गृहिणी