15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Girl Viral Video: हथियार लहराते घूमती युवती का वीडियो वायरल, मची सनसनी, पुलिस के छूटे पसीने

सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' के फेर में एक युवती द्वारा आनासागर चौपाटी पर हथियार लहराते हुए स्वयं का वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
less than 1 minute read
Google source verification
girl_viral_video_ana_sagar.jpg

आनासागर चौपाटी गौरव पथ पर पिस्टलनुमा हथियार लेकर घूमती युवती।

अजमेर। सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' के फेर में एक युवती द्वारा आनासागर चौपाटी पर हथियार लहराते हुए स्वयं का वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। वीडियो आनासागर चौपाटी पर बनाया गया है।

लड़की ने कई वीडियो अपलोड किए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महमूद खान ने वायरल वीडियो और युवती के हाथ में मौजूद हथियार की जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवती हाथ में पिस्टलनुमा हथियार लिए नजर आ रही है। युवती ने हथियार के साथ कई वीडियो अपलोड किए हैं।

युवती के पकड़े जाने के बाद सामने आएगी असलियत
एक वीडियो में वह हथियार से फायर करते हुए भी नजर आ रही है। फायर की असलियत युवती के पकड़े जाने के बाद ही सामने आ सकेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महमूद खान ने बताया कि वीडियो की जांच करवाई जाएगी।

सोशल मीडिया पर अपलोड किया है तो गलत है
युवती ने हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है तो गलत है। युवती की पहचान कर हथियार संबंधी पोस्ट की पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में कई कार्रवाई हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सिलेंडर फटने से छत गिरी, एक साल की बच्ची की मौत, धमाके के समय घर में थे 10 लोग

यह भी पढ़ें : कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, नए साल की खुशी बदली मातम में

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक के दो अश्लील वीडियो वायरल, गैंग रेप का मामला है दर्ज

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग