अजमेर /मदनगंज. सिख समाज की ओर से पंथ के संस्थापक दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जयंती (Guru Govind Singh Jayanti) उत्सव अंतर्गत रविवार को प्रकाश पर्व(Prakash Utsav ) मनाया गया।
Read More: अजमेर दरगाह से ननकाना साहिब की घटना पर आया बड़ा बयान…वीडियो में सुनें
इस अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जयपुर रोड स्थित आरके कम्युनिटी सेंटर से नगर कीर्तन (nagar kirtan) शोभायात्रा के साथ रवाना हुआ। नगर कीर्तन के आरंभ होने के समय पंज प्यारो (panj pyare ) की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब(guru granth sahib) की पालकी सजाई गई। पालकी के साथ ही सिख समाज के पुरुष व महिलाएं सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ नगर कीर्तन में पहुंची।
Read More: 1st Grade Exam : मां के साथ मासूमों की परीक्षा
यहां अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी (MP Bhagirath Chaudhary) ने गुरु ग्रंथ साहिब के मत्था टेका और पंज प्यारो का माल्यार्पण कर शोभायात्रा को रवाना किया। सांसद चौधरी स्वयं भी शोभायात्रा (shobhayatra)में शामिल हुए। मुख्य चौराहे पर विधायक सुरेश टांक ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए गुरुग्रंथ साहिब के मत्था टेका और पंज प्यारो का माल्यार्पण किया।
Read More: गुरुग्रंथ की गूंजी वाणी, अरदास की होड़ (देखें वीडियो)
गतका दल(gataka dal) ने दिखाए करतब
नगर कीर्तन में जयपुर के गतका दल अकाल पुरख की फौज ने एक से बढकऱ एक करतब दिखाते हुए कला का प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन के दौरान सिख समाज (Sikh society) की महिलाओं ने झाड़ू हाथ में लेकर पूरे मार्ग की सफाई कर सेवा एवं स्वच्छता का संदेश दिया। नगर कीर्तन में बाहर से आए समाज के लोग भी उत्साह के साथ पहुंचे। जिनकी अगुवाई स्थानीय गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने की।
Read More:Guru Gobind Singh Jayanti special: पुष्कर के गऊ घाट पर किया था गोबिंद सिंहजी ने स्नान