29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
अजमेर दरगाह से ननकाना साहिब की घटना पर आया बड़ा बयान…वीडियो में सुनें
Play video

अजमेर दरगाह से ननकाना साहिब की घटना पर आया बड़ा बयान…वीडियो में सुनें

ajmer dargah news : विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह के वरिष्ठ खादिम और खादिमों की संस्था अंजुमन के पूर्व सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसी हरकत करने वालों की टांगें तोड़ दी जाए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 5 Jan 2020, 6:43 PM IST

युगलेश शर्मा.

अजमेर. विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह (dargah) के वरिष्ठ खादिम और खादिमों की संस्था अंजुमन के पूर्व सचिव सैयद सरवर चिश्ती (sarwar chishti) ने ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसी हरकत करने वालों की टांगें तोड़ दी जाए।

सरवर ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी जैसी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की तमाम दरगाहों से वहां की सरकार पर दवाब बनाया जाए कि ऐसे लोगों की टांगे तोड़ दी जाए, जिन्होंने सिख भाइयों को तंग किया है। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी छानबीन होनी चाहिए कि किन लोगों का इसमें हाथ है, किन लोगों ने उन्हें ऐसा करने के लिए उकासाया है। सरवर ने मांग की है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को पूरी हिफाजत मिले।

READ MORE : अजमेर में दरगाह दीवान और दरगाह कमेटी सदर के खिलाफ प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि सिख भाइयों से हमेशा ही हमारे अच्छे ताल्लुक रहे हैं। गुरुग्रंथ साहिब में बाबा फरीद की वाणी के नाम से 100 से भी ज्यादा श्लोक हैं। पुलवामा में अटैक हुआ, कश्मीर के परेशान विद्यार्थी और व्यापारियों को सिख भाइयों ने ही गुरुद्वारे में पनाह दी थी।