31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
गुरुग्रंथ की गूंजी वाणी, अरदास की होड़ (देखें वीडियो)
Play video

गुरुग्रंथ की गूंजी वाणी, अरदास की होड़ (देखें वीडियो)

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर विशेष आराधना  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 2 Jan 2020, 10:32 PM IST

अजमेर. सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की 311वी जयंती पर कई आयोजन हुए। इस दौरान अरदास करने वालों की होड़ सी लगी रही। गुरुग्रंथ साहिब का दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने गुरु की वाणी सुनाई। लंगर में सैकड़ों लोगों ने लंगर छका। सिख समाज गुरु के जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में मना रहा है। अजमेर के राजकीय मोइनिया इस्लामिया स्कूल में अजमेर के सिख समाज ने सामूहिक रूप से गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई। यहां समारोह स्थल को विशेष रूप से सजाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह ने पूरे जीवन संघर्ष किया। अन्याय के विरुद्ध उनकी लड़ाई ने युवाओं के सामने एक अद्वितीय उदाहरण है। जो सदैव हमें सत्य के पक्ष में लडऩे की प्रेरणा देता है। समारोह में गुरु गोबिंद सिंह की वाणी ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं चिडिय़ां ते मैं बाज लड़ाऊं, तबै मैं गुरु गोबिन्द कहाऊं…’ की भी गूंज होती रही।
———–
आध्यात्मिक,योद्धा व दार्शनिक गुरु :

मदस विवि के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई कार्यकारिणी ने अध्यक्ष विश्वराज सिंह के नेतृत्व में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई। कार्यक्रम में इकाई सचिव मनीष खारोल व उपाध्यक्ष शरद रोहिला सहित कई छात्र उपस्थित रहे।
गुरु गोबिंदसिंह जयंती मनाई
नसीराबाद. सिखों के दसवें गुरु गोबिंदसिंह की 353वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लॉरी रोड स्थित गुरुद्वारे में भोग साहिब आयोजित किया गया। जत्थेदार अमरसिंह ने शबद कीर्तन किया तथा अरदास कर लंगर आयोजित किया गया। सेना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ साहब का समारोहपूर्वक समापन हुआ।