5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
इस गांव के पंच बने परमेश्वर, इस परिवार का हुक्का पानी बंद कर यूं ढहा रहे जुल्म, देखें वीडियो
Play video

इस गांव के पंच बने परमेश्वर, इस परिवार का हुक्का पानी बंद कर यूं ढहा रहे जुल्म, देखें वीडियो

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification

अजमेर. श्रीनगर के बालक का दडा ढाणी में सामाजिक पंचायत की ओर से लगाए गए आर्थिक दंड का भुगतान नहीं करने पर परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह से गुहार लगाई।

बालक का दड़ा निवासी दुर्गा देवी पत्नी सीताराम ने बताया कि कहार समाज के कथित पंचों ने उसके भाई के बेटे पर लड़की भगाने का झूठा आरोप लगाते हुए उसके परिवार को बिरादरी से बेदखल करते हुए एक लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना सुना दिया। उसके भाई के परिवार ने जुर्माना देने से इन्कार किया तो रविवार रात सूरज पुत्र भैरव, गणेश पुत्र सूरज, गोपाल पुत्र ओंकार, बबलू पुत्र चांदमल पटेल, बबलू पुत्र प्रेम पटवारी समेत 30-35 जनों ने लाठी-सरिए लेकर उसके भाई अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया। हमले में उसके परिवार के सभी लोग लहूलुहान हो गए। उन्होंने परिवार के सदस्यों के जानमाल की सुरक्षा की मांग की।
बिरादरी से कर दिया बेदखल

अशोक कुमार चौहान ने बताया कि 18 मई को गांव की एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप उसके पुत्र पर लगाया गया, जबकि उसका पुत्र घर पर ही मौजूद था। जिस लड़की का जिक्र किया वह भी अपने घर पर थी। इसके बावजूद श्रीनगर थाना पुलिस ने उसके बेटे को परेशान करना शुरू कर दिया। उसे शांतिभंग में गिरफ्तार करने पर समाज की पंचायत बुलाकर उसको बिरादरी से बाहर कर हुक्का-पानी बंद कर दिया। उसके परिवार पर एक लाख 11 हजार रुपए व एक बोरी ज्वार का जुर्माना लगाया। रकम नहीं देने पर रविवार रात हमला कर दिया। उसके समर्थन में गवाही देने वालों को भी समाज से बेदखल कर दिया।