5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं देखा होगा आपने लोगों को जागरूक करने का ऐसा तरीका, डॉक्टर की पर्ची से लेकर गैस सिलैण्डर पर लिखा मतदान अवश्य करें

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Google source verification
voting awareness : lpg cylinder to doctors prescription slip

नहीं देखा होगा आपने लोगों को जागरूक करने का ऐसा तरीका, डॉक्टर की पर्ची से लेकर गैस सिलैण्डर पर लिखा मतदान अवश्य करें

अजमेर. स्वीप गतिविधियों के तहत मंगलवार को सूचना केन्द्र सभागार में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान करने के प्रयासों को साझा करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दिया गया गया। जिले भर से आए व्यापारिक संगठनों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने सभी व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अपने सम्पर्क में आने वाले हजारों लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें तथा स्वयं भी मतदान करें।

इसी प्रकार वे अपने उत्पाद पर निर्वाचन का लोगो स्टीकर लगाकर बेचें। चिकित्सालयों में भी चिकित्सक पर्ची पर मतदान अवश्य करें का अंकन करवाया गया है। गैस सिलेंडरों पर पर स्टीकर चस्पा किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वीप के प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग ने स्वीप गतिविधियों के तहत अब तक हुए विभिन्न कार्यकमों की जानकारी दी।

छात्राओं ने प्रस्तुत की नाटिका

कार्यक्रम में सोफिया कॉलेज की छात्राओं ने चलो ना वोट करते हैं की थीम पर लघु नाटिकाओं की शृंखला प्रस्तुत की। वीवीपेट का प्रदर्शन व लोगों स्टीकर का वितरण इस मौके पर सभी व्यापारियों के लिए वीवीपेट की जानकारी देने के लिए मशीन का प्रदर्शन किया गया तथा उसके संचालन के संबंध में सभी को जानकारी दी गई। इस मौके पर वाणिज्यक विभाग के संयुक्त आयुक्त, रामनिवास, सहायक आयुक्त श्रवण आर्य,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योति ककवानी सहित जिले भर में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आनासागर चौपाटी पर सजेगी कला


कलाकार करेंगे मतदान की अपीलअजमेर.विधानसभा आम चुनाव 2018 के दौरान अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए बुधवार को आनासागर चौपाटी पर विशेष कला प्रदर्शन किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि आकार ग्रप के राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातनाम कलाकारों द्वारा 30 फुट के विशाल कैनवास पर पेंटिंग की जाएगी। जयपुर स्कूल ऑफ आट्र्स के विद्यार्थी भी प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार सैंड आर्टिस्ट अजय रावत भी अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। कलाकारों का यह मजमा आनासागर स्थित नई चौपाटी पर प्रात: 7 बजे से आरम्भ होगा। नगरवासी इस कला संगम का प्रात: 10 बजे तक चौपाटी पहुंचकर आनन्द ले सकेंगे।