5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather report: मार्च में गर्मी का इंतजार, अब तक मौसम में कायम है ठंड

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
coldness in ajmer

coldness in ajmer

अजमेर.

आमतौर पर मार्च में गर्मी बढ़ जाती है। खासतौर पर होली के आसपास तो पूरी तरह गर्माहट महसूस होती है। लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं। मार्च में ठंड की रंगत बनी हुई है। मंगलवार को भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। आसमान में बादलों की टुकडिय़ां मंडराती दिखी। न्यूनतम तापमान इन दिनों 12 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है।

बीते दिनों से बादल छाने और टपका-टपकी के चलते मौसम पर असर दिखा है। मंगलवार अलसुबह से नलों का पानी भी बर्फीला महसूस हुआ। पहाड़ों पर भी हल्की धुंध नजर आई लोगों ने घरों में कैद रहना मुनासिब समझा। बादलों की मौजूदगी बनी रही। सूरज निकलने के बाद मामूली राहत मिली पर हवा में ठंडापन महसूस हुआ। गलन और शीतलहर के कारण खास फर्क नहीं पड़ा। शहर में कई जगह सडक़ों के किनारे और चाय-थडिय़ों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। इन दिनों रात के तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।

पिछले साल थी गर्माहट

मार्च के शुरुआत में नवंबर-दिसंबर सी ठंड बनी हुई है। पिछले बार हालात बिल्कुल बिल्कुल अलग थे। बीते वर्ष 3 से 5 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 33.2 से 34 डिग्री और न्यूनतम 18.6 से 20 डिग्री तक रहा था। मौसम में गर्मी दस्तक दे चुकी थी। इस बार फाल्गुन में सर्दी कायम है। जबकि 15 दिन बाद होली पर्व आने वाला है।