6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather report: सुबह हवा चलने से कुछ राहत, बनी हुई है सूरज की तपन

सूरज के निकलने तक मौसम में हल्की ठंडक रही। अप्रेल के शुरुआत से ही धूप में तीखापन बढ़ गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
summer

summer season

अजमेर.

चैत्र माह में सूरज की तपन बनी हुई है। सुबह हवा चलने से मौसम सामान्य रहा। लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली, लेकिन धूप निकलने के साथ गर्माहट हो गई। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है।

शुक्रवार को अलसुबह से ठंडी हवा चली। सूरज के निकलने तक मौसम में हल्की ठंडक रही। अप्रेल के शुरुआत से ही धूप में तीखापन बढ़ गया है। हवा में घुली गर्माहट लोगों को परेशान कर रही है। धूप की प्रचंडता के आगे लोग बेबस नजर आ रहे हैं। न्यूनतम तापमान 21.2 से 24 डिग्री के बीच कायम है।

पारा नहीं उतरा 35 डिग्री से नीचे

सूरज की प्रचंडता और गर्मी के चलते पिछले 15 दिन से पारा 35 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है। अप्रेल के शुरुआत से यह 37 से 41 डिग्री के बीच ही बना हुआ है। धूप की तपन बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों बादल छाने, टपका-टपकी और हवाएं चलने से मौसम पर कुछ असर हुआ। इसके बावजूद पारा 39 से 41 डिग्री के बीच घूम रहा है।