31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather report: सुबह रहने लगी अब हल्की ठंडक, दिनभर सता रही तेज धूप

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Oct 2018, 4:15 PM IST

weather in october

weather turns in october

अजमेर.

मौसम में गर्माहट कायम है। रविवार को भी सुबह से शाम तक धूप में तेजी रही। गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहा। सुबह धूप निकलने के साथ गर्माहट हो गई। लोग छायादार स्थानों पर बैठे नजर आए। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में भी पंखे और एसी चलाने पड़ रहे हैं। शाम तक मौसम ऐसा ही रहा।

सुबह सर्द गुलाबी

पिछले पांच-छह दिन से मौसम में सुबह गुलाबी ठंडक होने लगी है। पारा भी बीते 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक 35 डिग्री के पार ही बना हुआ था। इसमें 11 से 17 अक्टूबर तक कुछ कमी आई। 18 से से 20 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है। न्यूनतम पारा भी 23-24 डिग्री से नीचे गिरकर 18 से 21 डिग्री के बीच पहुंच गया है। हालांकि ग्लोबल वार्मिंग से मौसम असामान्य बना हुआ है। प्रशांत और अटलांटिक महासागर के तापमान में बढ़ोतरी होने से यह स्थिति बनी है।

नहीं हुई पर्याप्त बारिश
जिले में मानसून के दौरान सिर्फ 355 मिलीमीटर ही बरसात हो पाई है। जिले के अधिकांश जलाशय में पर्याप्त पानी नहीं आया है। पिछले छह साल से अजमेर जिला औसत बरसात के आंकड़े यानि 550 मिलीमीटर को पार नहीं कर पाया है।