4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather report: घटता-बढ़ता पारा, सुबह-शाम ठंडक कायम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
coldness in ajmer

coldness in ajmer

घटता-बढ़ता पारा, सुबह-शाम ठंडक कायम

अजमेर. तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। मंगलवार सुबह ठंडक रही। न्यूनतम तापमान फिलहाल 8 से 9.5 डिग्री के बीच कायम है।

सुबह सूरज निकलने से पहले मौसम में सर्दी महसूस हुई। बाद में मौसम सामान्य हो गया। हालांकि धूप में ज्यादा तेजी नहीं रही, लेकिन लोगों को कुछ सुकून मिला। हवा में ठंडक महसूस हुई। घर-आंगन में हल्की गलन बनी रही। इन दिनों रात के तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट बनी हुई। सडक़ों के किनारे लोग अलाव के सहारे बैठे देखे जा सकते हैं। मकर संक्रांति से मौसम में तब्दीली हुई है। दो तीन से बादल भी छितराए देखे जा सकते हैं। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री के आसपास कायम है।

होगी बर्फबारी और मावठ

हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में माठव के आसार हैं। इससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है। घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। तेज सर्दी से पाला पडऩे के भी आसार हैं।

पिछले दिनों में तापमान
11 जनवरी-11.2
12 जनवरी-8.7
13 जनवरी-8.0
14 जनवरी-9.2