6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather report: सुबह से शाम तक धूप और गर्मी का राज, तपा रहा है अक्टूबर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
temprature increase

temprature increase

अजमेर.

आसोज की गर्मी और धूप कचोट रही है। रविवार को भी सुबह से शाम तक कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा।

सुबह धूप निकलने के साथ गर्माहट हो गई। गर्मी ने लोगों को पसीने बहा दिए। दोपहर बाद तो धूप शरीर को कचोटती नजर आई। लोगों को छायादार स्थानों पर बैठना पड़ा।

पारा लगातार 35 डिग्री पार
पारा पिछले दस दिन से 35 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। ग्लोबल वार्मिंग से मौसम असामान्य बना हुआ है। प्रशांत और अटलांटिक महासागर के तापमान में बढ़ोतरी होने से यह स्थिति बनी है। मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक गर्मी से राहत की उम्मीद नही है।

बढ़ेगी पानी की समस्या...

इस बार पर्याप्त बारिश नहीं होने से लोगों को पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध होना मुश्किल हो रहा है सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में 1 जून से 30 सितम्बर तक महज 355 मिलीमीटर ही बरसात हो पाई। जिले के अधिकांश जलाशय में पर्याप्त पानी नहीं आया है।

इनमें राजियवास, बीर, मूंडोती, पारा प्रथम और द्वितीय, बिसूंदनी, मकरेड़ा, रामसर, अजगरा, ताज सरोवर अरनिया, नारायण सागर खारी, मान सागर जोताया, देह सागर बडली, भीम सागर तिहारी, खानपुरा और अन्य तालाब शामिल है।