21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: अजमेर में घुली उमस और धूप, बारिश का इंतजार

धूप निकलते ही उमस बढ़ गई है। लोगों के कपड़े पसीने से भीग रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Bright sunshine and Humidity in Ajmer

Bright sunshine and Humidity in Ajmer

शहर में शुक्रवार सुबह से उमस और धूप घुल गई है। झमाझम बरसात का इंतजार हैं। हालांकि आसमान में केवल बादलों की टुकडि़यां ही दिख रही हैं। उधर गुरुवार को कई जगह तेज बरसात हुई तो कई जगह बौछारें गिरीं। अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 27.3 डिग्री रहा। सुंदर विलास, पुरानी मंडी इलाके में दो पुराने मकान गिर गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
सुबह से ही आसमान पर बादलों की टुकडि़यां मंडराई रही हैं। लेकिन धूप निकलते ही उमस बढ़ गई है। लोगों के कपड़े पसीने से भीग रहे हैं। गुरुवार को महावीर सर्किल, गंज, ऋषि घाटी, आगरा गेट, बजरंगगढ़, जयपुर रोड सहित अन्य इलाकों में तेज बरसात हुई थी। वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, लोहागल रोड, नसीराबाद रोड अन्य इलाकों में बौछारें गिरीं थी।

बंद किए चैनल गेट
सुंदर विलास में एस्केप चैनल के समीप एक मकान तथा दीवार गिरने के बाद आनासागर एस्केप चैनल के गेट बंद किए गए। जिला प्रशासन ने शहर में कई जगह पानी भरने तथा अनावश्यक हादसों से बचाव के लिए फिलहाल गेट बंद किए हैं।

पढ़ें यह खबर भी: पलभर में भरभराकर धराशायी हो गया मकान

एस्कैप चैनल से सटा मकान धराशायी, दो अन्य मकान व दीवार भी ढहे

शहर में पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब नजर आने लगा है। तीन अलग-अलग जगह मकान व दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि मकान काफी समय से अनुपयोगी थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आनासागर एस्कैप चैनल से सटे सुंदर विलास क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। पुरानी मंडी, सोलथंभा भवन के पीछे सूना मकान भी गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे ढह गया। गढ़ी मालियान क्षेत्र में एक दीवार ढह गई। एहतियातन निगम प्रशासन ने आनासागर झील के एस्कैप चैनल के गेट बंद कर दिए हैं। शहर के अन्य इलाकों में भी भवन व दीवारों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं हैं।

पढ़ें यह खबर भी: अजमेर के इस गांव में दहशत, डर के कारण लोग सो नहीं पा रहे