7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन के कचरा पात्र में चोरों ने फेंका महिला पर्स, पुलिस ने किया बरामद

पर्स में रखे थे 8 लाख की ज्वैलरी व अन्य सामान, मोबाइल फोन की लोकेशन टे्रस करने से हुई बरामदगी

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर. अजमेर मंडल के आरपीएफ और ट्रेन कंडक्टर की मुस्तैदी से ट्रेन में चोरी हुई करीब 8 लाख की ज्वैलरी व अन्य माल बरामद कर महिला यात्री को सौंपा। ट्रेन कंडक्टर वाइ.आर. सिंह ने बुधवार को गाड़ी संख्या 12547 आगरा कैंट अहमदाबाद सुपरफ ास्ट में कार्यरत थे। ट्रेन के कोच संख्या ए 1 में सीट नंबर 7 पर राजेश प्रसाद तथा एवं 9 नम्बर पर उनकी पत्नी सुमन प्रसाद आगरा कैंट से अहमदाबाद के लिए यात्रा कर रहे थे। मारवाड़ जंक्शन से ट्रेन के रवाना होते ही राजेश प्रसाद ने ट्रेन कंडक्टर सिंह को बताया कि उनकी पत्नी का पर्स जिसमें लगभग 8 लाख की ज्वैलरी व अन्य सामान था, वह चोरी हो गया है। इस पर सिंह ने तुरंत आरपीएफ स्कॉर्टिंग टीम के इंचार्ज हैड कांस्टेबल दशरथ सिंह से संपर्क कर पर्स में रखे मोबाइल के लोकेशन ट्रेस की। ट्रेन के आबू रोड पहुंचते ही फोन की लोकेशन पुन: चैक करने पर लोकेशन आबूरोड ही दिखाई। इस पर फिर से कोच के डस्बीन की जांच की गई तो उसमें से चोरी हुआ पर्स सामान सहित मिल गया।

Read More : Ajmer Discom : अब मोबाइल की तरह स्मार्टमीटर होंगे रिचार्ज

Read More : Ajmer Nagar nigam : इस बार 3 अरब 65 करोड़ 33 लाख रुपए का ही बजट