6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

work start: शुरू हुआ अजमेर में ऐलिवेटेड रोड का काम

सरकार के निर्माण कार्यों में रियायत देने के बाद से इसका कार्य फिर शुरू हुआ है।
2 min read
Google source verification
elevated road work

elevated road work

अजमेर.

जनता कफ्र्यू के बाद से बंद पड़ा ऐलिवेटेड रोड का काम करीब 50 दिन बाद शुरू हो गया। कचहरी रोड से स्टेशन रोड और आगरा गेट से स्टेशन रोड तक बन रहे रोड से शहर की ट्रेफिक व्यवस्था ठीक होगी।

ऐलिवेटेड रोड का शिलान्यास करीब एक साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। इसका कामकाज साल 2019 में शुरू हुआ है। पुरानी आरपीएससी से आधे कचहरी रोड तक पिलर खड़े हो चुके हैं। जबकि स्टेशन रोड-मदार गेट से केसरगंज और पृथ्वीराज रोड पर पिलर का कामकाज जारी है। लॉकडाउन की शुरुआत होते ही इसका कामकाज रुक गया था। केंद्र और राज्य सरकार के निर्माण कार्यों में रियायत देने के बाद से इसका कार्य फिर शुरू हुआ है।

Read More: लॉकडाउन : खूब किया इंतजार,आखिर सुन गई सरकार, घर जाने की खुशी में छलके आंसू

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत के परिणाम में संशोधन

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 की फरवरी में जारी नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए जारी मुख्य और आरक्षित सूची में संशोधन किया है। सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी नीतू शर्मा (रोल नंबर 840960 मेरिट क्रमांक 1896 ए) को प्राप्तांकों के आधार पर नॉन टीएसपी क्षेत्र की मुख्य सूची में प्रतिस्थापित किया गया है।

Read More: राजस्थान का कुख्यात डकैत रामविलास गिरोह धौलपुर पुलिस ने दबोचा

नॉन टीएसपी क्षेत्र की मुख्य सूची में शामिल कविता कुमावत (रोल नंबर 635743, मेरिट क्रमांक 1934) संशोधित कट ऑफ माक्र्स में नहीं आने के कारण अचयनित रही है। इसके मेरिट क्रमांक को विलोपित किया गया है। कविता कुमावत (रोल नंबर 635743, मेरिट क्रमांक 1934) को प्राप्तांकों के आधार पर आरक्षित सूची में प्रतिस्थापित किया गया है। नॉन टीएसपी क्षेत्र की आरक्षित सूची में शामिल राजमल मेहता (रोल नंबर 477183, मेरिट क्रमांक 999) संशोधित कट ऑफ माक्र्स में नहीं आने के कारण अचयनित रहे हैं। इनके मेरिट क्रमांक को विलोपित किया गया है।