शहर के शिवालय बोल बम के जयकारे गंूज रहे हैं। रविवार को भी मंत्रोच्चार से रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पूजन का दौर चला। शहर के कोटेश्वर महादेव मंदिर, मदार गेट, रामगंज, केसरगंज, बिहारी गंज, नया बाजार, आंतेड़, आगरा गेट, वैशाली नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर और अन्य शिवालयों में लोगों ने बिल्व पत्र, पुष्प, हल्दी-चंदन, दूब, दूध और अन्य सामग्री से पूजा-अर्चना की। कई जगह मंत्रोच्चार और रुद्रिपाठ के साथ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक हुआ। इसके अलावा कई महिलाओं और पुरुषों ने व्रत-उपवास रखा।