
आसन व प्राणायाम रोगों के उपचार में लाभदायक
अजमेर. विजय लक्ष्मी पार्क में त्रिदिवसीय नि:शुल्क समन्वित (इंटीग्रेटेड) योगाभ्यास के दूसरे दिन बुधवार को स्वामी आदित्य देव ने कोणासन, उष्ट्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, चक्की चालन तथा प्राणायाम भस्त्रिका, कपालभाति, उज्जायी व अनुलोम-विलोम का अभ्यास करवाया। स्वामी आदित्य देव ने मोटापा, थॉयराइड एवं पीठ दर्द के लिए उपयोगी आसनों का अभ्यास करवाया। संगीताचार्य मनीषा शास्त्री के भजनों ने लयबद्ध करने में सहायता की। लेखराज आर्य ने तबले पर संगत की। योगासन खेल के राष्ट्रीय स्तर की बालिकाओं पायल व तमन्ना टॉक ने एकाग्रता और संतुलन का उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रशिक्षक सुनील जोशी व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी आर्य अरविंद पाण्डेय व पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी संदीप कासनिया ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
इस दौरान किशनचंद बंसल, सुशांत ओझा, लक्ष्मण सिंह चौहान, नीरज आर्य, कमलेश पुरोहित, सुनील जोशी, विवेक चंडक, देवांशु ओझा, पप्पू चोयल, कैलाश सिंह राठौड़, विक्रमादित्य वैष्णव आदि का सहयोग रहा। इसके बाद वैशाली नगर में एक स्कूल में विद्यार्थियों को ताड़ासन, गरुड़ासन, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम -विलोम का अभ्यास करवाया। मुख्य जिला संयोजक योगाचार्य यतींद्र शास्त्री ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। अशोक कश्यप ने आभार जताया। बुधवार को ही हाई सिक्योरिटी जेल में कैदियों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। जेल सुपरिंटेंडेंट पारसमल ने आभार जताया।
Published on:
29 Feb 2024 01:02 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
