
अजमेर . जी हां बिल्कुल ठीक सुना है आपने अगर आप भी काम में व्यस्त हैं और बचना चाहते हैं भीड़-भाड़ से तो कहीं जाने की जरूरत नहीं, आप हमारे फेसबुक पेज #liveajmerpatrika पर रावण दहन 5.30 से देख सकेंगे।
विजयादशमी का पर्व आज मनाया जाएगा। जिले का मुख्य रावण दहन कार्यक्रम पटेल मैदान पर होगा। यहां रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। रावण दहन को बेहतर से देखने के लिए मैदान में विशेष एलईडी प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। रावण दहन देखने
महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि अग्रवाल पंचायत घसेटी धड़ा रघुनाथ मंदिर से भगवान राम की सवारी दोपहर तीन बजे रवाना होगी। सवारी करीब 5.30 बजे पटेल मैदान में प्रवेश करेगी।
जहां इसकी अगुवानी की जाएगी। इसके पश्चात आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद प्रतीकात्मक युद्ध शुरू होगा। पहले लंका दहन होगी। फिर कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले और अंत में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
पटेल मैदान के चारों ओर आवागमन बंद रहेगा
पटेल मैदान में शाम चार बजे बाद वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। जयपुर रोड आरपीएससी तिराहे, अजमेर क्लब चौराहे, मेडिकल कॉलेज चौराहा तथा सूचना केन्द्र चौराहा के आगे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल पैदल ही जा सकेंगे।
पार्र्किंग की विशेष व्यवस्था
मेडिकल कॉलेज, टीबी हॉस्पिटल के सामने, इंडिया मोटर चौराहा, स्वामी कॉम्प्लेक्स, एचएम चौराहा, आजाद पार्क के बाहर, डीआरएम कार्यालय मार्ग, सर्किट हाउस व महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
सीधा प्रसारण होगा
मेला अधिकारी गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि पटेल ग्राउण्ड स्थित मंच से श्रीराम से सम्बंधित भजन होंगे तथा आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
मेला अधिकारी गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि पटेल ग्राउण्ड स्थित मंच से श्रीराम से सम्बंधित भजन होंगे तथा आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।श्रीराम से सम्बंधित भजन होंगे तथा आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
Published on:
30 Sept 2017 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
