6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर के विकास में युवा निभा सकते हैं बेहतर भूमिका

स्वच्छता, सीवरेज ही प्रमुख समस्या, आमजन ने बताए हालात, पत्रिका के टॉक शो
less than 1 minute read
Google source verification
पुष्कर के विकास में युवा निभा सकते हैं बेहतर भूमिका

पुष्कर के विकास में युवा निभा सकते हैं बेहतर भूमिका,पुष्कर के विकास में युवा निभा सकते हैं बेहतर भूमिका,पुष्कर के विकास में युवा निभा सकते हैं बेहतर भूमिका,पुष्कर के विकास में युवा निभा सकते हैं बेहतर भूमिका,पुष्कर के विकास में युवा निभा सकते हैं बेहतर भूमिका

अजमेर. तीर्थनगरी पुष्कर के विकास में युवा बेहतर भूमिका निभा सकते हैं। नगर पालिका चुनावों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ आमजन युवाओं पर भी नजर बनाए हुए हैं। पुष्कर के आमजन की नजर में पुष्कर की प्रमुख समस्याओं में सीवरेज एवं स्वच्छता की है। यही की जनता चाहती है कि दबाव की राजनीति से दोनों ही दलों को बचने की आवश्यकता है।

Raed More: रेतीले धोरों में कंकरीट की जाजम पर राज्य पशु ऊंट का छलका दर्द

पुष्कर में मेला मैदान के पास राजस्थान पत्रिका के टॉक शो में नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुष्कर तीर्थनगरी होने के साथ पर्यटक की दृष्टि से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान भी है। यहां देशी पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटक आते हैं। यहां सफाई अव्यवस्था एवं सीवरेज की समस्या से विदेशी पर्यटकों भी दो चार होना पड़ रहा है, इससे हमारी छवि खराब हो रही है। पुष्कर के विकास के लिए करोड़ों रुपए सरकार से मिले हैं मगर अभी भी कई काम हैं जो पूरे होने हैं। चुनाव में युवाओं को आगे आना चाहिए। बिजली की अभी यहां समस्या है। बुजुर्ग कानाराम ने बताया कि पहले की राजनीति और अब की राजनीति में काफी बदलाव आया है। पहले जनप्रतिनिधि व लोग जुबान के पक्के थे, अपनी बात पर कायम रहते थे मगर वर्तमान में जनप्रतिनिधियों की कथनी एवं करनी में काफी अंतर है। पिछले पांच सालों में काम तो हुए हैं, पानी, नाली, सड़कों का निर्माण हुआ है। सुरेन्द्र रांकावत ने बताया कि पुष्कर में सीवरेज की बहुत बड़ी समस्या है। ब्रह्मा मंदिर के विकास का कार्य हुआ मगर कुछ अनियमितताएं भी रही हैं।