6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीटनाशक के सेवन से युवक अचेत

संदिग्ध हालात : अजमेर रेफर
less than 1 minute read
Google source verification
कीटनाशक के सेवन से युवक अचेत

पीसांगन चिकित्सालय में उपचाररत कीटनाशक सेवन से अचेत युवक।

पीसांगन (अजमेर) . थाना क्षेत्र के पिचोलिया स्थित बावरियों की ढाणी निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक ने किन परिस्थितियों वश कीटनाशक का सेवन किया पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।

पीसांगन थाना पुलिस के अनुसार पिचोलिया स्थित बावरियों की ढाणी सरदार बावरी (२६) ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इससे वह अचेत हो गया। इस पर परिजन उसे अचेतावस्था में उपचार के लिए यहां स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पर हैड कांस्टेबल रामलाल जाट व भंवरलाल ज्याणी अस्पताल पहुंचे। लेकिन युवक के अचेत होने के कारण बयान नहीं देने की स्थिति के चलते चिकित्सक को तहरीर देकर परिजनों से पूछताछ की। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि युवक ने किन परिस्थियोंवश कीटनाशक का सेवन किया इसकी जांच की जा रही है।