2- रक्तदान शिविर
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल काॅलेज द्वारा एक रक्तदान शिविर कासिमपुर पावर हाउस, हरदुआगंज, अलीगढ़ के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें 415 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। विश्वविद्यालय ब्लड बैंक भविष्य में ऐसे और अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। इस अवसर पर एक व्याख्यान द्वारा लोगों को रक्तदान के लाभों के बारे में बताया गया और भ्रांतियों को दूर किया गया। स्वयंसेवा के रूप में रक्तदान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए रक्तदाताओं के प्रकारों, सुरक्षात्मक उपायों तथा टीटीआई स्क्रीनिंग के बारे में भी बताया गया। यह भी बताया गया कि विश्वविद्यालय ब्लड बैंक अब एनएटी तकनीक का प्रयोग करने की तैयारी में है। यह तकनीक उत्तर प्रदेश में वर्तमान में केवल किंग जाॅर्ज मेडीकल यूनीवर्सिटी तथा पीजीआई लखनऊ में प्रयोग की जा रही है।