एएमयू जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रो.साफे किदवई का कहना है कि एएमयू में जाति-धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं है। अल्पसंख्यक संस्था का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने आरक्षण मामले में यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। यहां प्रवेश पूर्व छात्र, एनसीसी, खेल, एससी-एसटी व ओबीसी समेत सात श्रेणी में दिया जाता है। आंतरिक और बाहरी विद्यार्थियों के लिए सीटें जरूर आरक्षित हैं। अगर आयोग एएमयू के आरक्षण के बारे में जानकारी मांगता है तो उन्हें बताई जाएगी। भाजपा के दलित नेता राजीव भारती ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय में जो आरक्षण का लाभ मिलता है, एएमयू में दलित छात्रों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है,पहली बार भाजपा इस बात को उठा रही है कि दलितों को एएमयू में आरक्षण मिलना चाहिए।