28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्ना तस्वीर विवादः देखें वह फोटो जिसके कारण AMU के जिम इंस्ट्रक्टर पर हुई कार्रवाई

जिन्ना की तस्वीर एएमयू छात्रसंघ कार्यालय में लगी हुई है। इसे हटाने के लिए दो मई को हिंसा हो गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 14 May 2018, 9:44 AM IST

amu matter

amu matter

अलीगढ़। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना तस्वीर विवाद में मुस्लिम विश्वविद्यालय की गेम्स कमेटी के जिमखाना क्लब में इंस्ट्रक्टर मजहर उल कमर को निलंबित किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हिन्दूवादी नेता अमित गोस्वामी का सम्मान किया। अमित गोस्वामी को पुलिस ने दो मई की हिंसा में जेल भेजा था। बता दें कि जिन्ना की तस्वीर एएमयू छात्रसंघ कार्यालय में लगी हुई है। इसे हटाने के लिए दो मई को हिंसा हो गई थी। तब से एएमयू छात्र न्यायिक जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें

चार जिंदगियां लील गया आंधी तूफान, छह लोग घायल

सोशल मीडिया पर आई तस्वीर

मजहर उल कमर के विरूद्ध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यवाही सोशल मीडिया में तस्वीर आने के उपरान्त की गयी है। वह डीएस कालेज अलीगढ़ गये थे, जहां उन्होंने अमित गोस्वामी को सम्मानित किया था। अमित गोस्वामी पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गत दो मई, 2018 को होने वाले हमले में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें

पद्मश्री डॉ.चूड़ामणि के प्रयास के तीन लाख के वेल्वएवलेटर की कीमत हो गई 500 रुपए

कारण बताओ नोटिस

विश्वविद्यालय ने इस मामले का गंभीर रूप से संज्ञान लेते हुए मजहर उल कमर को 24 घण्टे के अन्दर अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिये कहा था। विश्वविद्यालय द्वारा मजहर उल कमर को भेजे गये कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि ‘‘आप भलीभांति इस बात से अवगत हैं कि अमित गोस्वामी नामक व्यक्ति उन असामाजिक तत्वों में शामिल था, जिन्होंने 2 मई को बाबे सैयद गेट पर आकर विश्वविद्यालय के विरूद्ध गाली गलौज तथा नारेबाजी की एवं यहां के छात्रों एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। विश्वविद्यालय परिसर में अशांत स्थिति के बावजूद आपने उक्त व्यक्ति से मुलाकात कर विश्वविद्यालय बिरादरी विशेष कर उन छात्रों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है, जो उक्त मामले की जांच की मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। यह मामला जांच का विषय है।’’ कारण बताओ नोटिस में आगे कहा गया है कि मजहर उल कमर ने जो किया है, उसकी किसी जिम्मेदार विश्वविद्यालय कर्मचारी से आशा नहीं की जा सकती। मजहर उल कमर को अपना पक्ष रखने के लिये समयबद्ध अवसर प्रदान किया जाएगा। उनके मामले की जांच के लिये एक समयबद्ध जांच भी कराई जायेगी।

यह भी पढ़ें

127 साल पहले हुई थी धर्म आधारित जनगणना, तब 95,711 हिन्दू थे और मुस्लिम...