3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएमयू में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

प्रोफेसर मंसूर ने डॉ रियाज अहमद और डॉ यासिर हसन सिद्दीकी को एसएन नाहर प्रतिष्ठित शिक्षक आॅफ द ईयर अवार्ड संयुक्त रूप से प्रदान किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 3:23 PM IST

AMU

एएमयू में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जन्तु विज्ञान विभाग में आयोजित वार्षिक दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त करने वाले विभाग के शिक्षकों तथा जेआरएफ, नेट, एआरएस और गेट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 35 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने प्रोफेसर कुदसिया तहसीन को इंडियन नेशनल साइंस अकादमी का फैलो चुने जाने, डॉ रियाज अहमद को आईसीएमआर का शकुंतला अमीर चंद एवार्ड 2015, डॉ यासिर हसन सिद्दीकी को शकुंतला अमीर चंद एवार्ड 2013, डॉ हिफजुर-रहमान सिद्दीकी को इंडियन एकाडमी आॅफ बायोमोडिकल साइंसेज का श्रीमती फरहा दीबा एवार्ड मिलने पर उन्हें सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- जीआरपी सिपाहियों ने कालिंदी में मचाया उत्पात, यात्रियों से की वसूली, हेड टीटी को पीटा

इन्हें मिला सम्मान

प्रोफेसर मंसूर ने डॉ रियाज अहमद और डॉ यासिर हसन सिद्दीकी को एसएन नाहर प्रतिष्ठित शिक्षक आॅफ द ईयर अवार्ड संयुक्त रूप से प्रदान किया। दोनों शिक्षकों को यह अवार्ड आउट स्टैंडिंग रिसर्च, पब्लिकेशन और छात्रों को आधुनिक शोध के लिए प्रेरित करने पर दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के अलावा राशि भी प्रदान की गई। विभाग में पीडीएफ डॉ अब्दुल लतीफ वानी को डॉ अलबुर्ज आर रहमानी बेस्ट थीसिस अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ वानी को सात हजार 495 रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनके अलावा विभाग के 35 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कुलपति ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वसीम अहमद की दो अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों ट्रमाइटस एण्ड सस्टेनेबिल मैनेजमेंट का भी विमोचन किया। इन पुस्तकों को अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन स्प्रिंसर ने प्रकाशित किया है। बेस्ट एमएससी डिजरटेशन के लिए जेनेटिक्स सेक्शन की इल्मा शकील, फिशरीज़ की उज़मा वसी अंसारी, नेमाटोलोजी के इशरत बशीर, पैरासिटालोजी की अनम नसीर और एंटामोलोजी के मुजम्मिल सैयद शाह को पुरूस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें- शौहर ने दिया तीन तलाक अब पुलिस कर रही परेशान, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार