2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़
एएमयू ने डिस्टेंस एजूकेशन के 29 सेंटर्स बंद किए, जानें क्या है वजह
Play video

एएमयू ने डिस्टेंस एजूकेशन के 29 सेंटर्स बंद किए, जानें क्या है वजह

एएमयू के कुल 34 डिस्टेंस एजूकेशन सेंटर्स हैं जिनमें से 29 को बंद कर दिया गया है। यूजीसी के निर्देशों पर एएमयू ने लिया फैसला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 6 Jun 2018, 10:20 AM IST

अलीगढ़। यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के चलते अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देशभर में चलाए जा रहे डिस्टेंस एजुकेशन के 29 सेंटर बंद कर दिए हैं। आपको बता दें कि एएमयू के मुख्य कैंपस समेत कुल 34 डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर चल रहे थे जिनमें से 29 सेंटर्स बंद कर दिए गए हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में सेंटर्स बंद हुए हैं।

इस बारे में प्रो. नफीस अहमद अंसारी निदेशक डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर, एएमयू अलीगढ़ ने बताया कि एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर का मानना है कि हम जो भी काम करेंगे यूजीसी के गाइड लाइन पर ही करेंगे। हालांकि हमारा अपना एटोनॉमी है, लेकिन फिर भी कुलपति का ये विचार है कि हमें यूजीसी के नियमों के हिसाब से चलना है। उन्हीं नियमों को देखते हुए हमने बिहार, कर्नाटक, यूपी जैसे तमाम राज्यों में 29 सेंटर्स बंद किए हैं। इन सेंटर्स में करीब साढ़े तीन हजार विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं छह सेंटर्स जो डिग्री कॉलेज के हैं उन्हें अभी भी खुला रखा गया है। इसकी जानकारी हम यूजीसी को नए रिपोर्ट में दे चुके हैं।