
Thousands of Muslim brothers perform Eid Namaz in Idgah
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए इगलास सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट की महत्ता इसलिए है कि यह अलीगढ़ जिले में आती है। भारतीय जनता पार्टी जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाने और गौहत्या बंद कराने के नाम पर वोट मांग रही है। अन्य राजनीतिक दल आर्थिक मंदी, गौवंश द्वारा फसलों को नष्ट किया जाना, फसलों की सही दाम न मिलना जैसे मुद्दों की बात कर रहे हैं। बिजली की बात होती थी, लेकिन वह गायब इन सबके बीच मुस्लिम वोट भी है। इनकी संख्या करीब 40 हजार है।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
अभी कुछ तय नहीं
पत्रिका ने ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान गांव मोहकमपुर में मुस्लिमों का मन टटोला। मोहकमपुर मदरसा में रफीक मोहम्मद, अली मोहम्मद और बादशाह खान से मुलाकात हुई। ये सब खेतों में मजदूरी करते हैं। उन्होंने कहा- कई भी सरकार आ जाए, कोई कुछ नहीं करता है। हमें 300 रुपये मजदूरी के मिलते हैं। काम लगातार नहीं मिलता है। स्वीकार किया कि गांव में भाजपा को वोट अधिक है। यह पूछे जाने पर मुसलमान वोट कहां जा रहा है, उन्होंने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा- मुसलमान वोट देगा तब भी बदनाम और न देंगे तब भी बदनाम। हमारे बड़े भाई काले खां (लोनिवि, अलीगढ़) में काम करते हैं, वे जिनके लिए कहते हैं, वहीं डालते हैं। अभी अभी तय नहीं किया है कि कहां वोट देना है।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
भाजपा वाले आते नहीं हैं
उन्होंने साफ-साफ कहा कि भाजपा का कोई नेता वोट मांगने नहीं आया है। कांग्रेस, बसपा और लोकदल वाले आए थे। वैसे भी हमारे मुसलमानों के वोट को गिनते ही नहीं हैं। मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। पिछली बार भी हमने भाजपा को वोट दिया था, लेकिन ये कभी हमारे यहां आते नहीं हैं। न वोट मांगने आते हैं। महिलाएं वोट तो देंगी, आदमी भी देते हैं, लेकिन कोई हमारी समस्या सुनने तो आए। पानी का निकास नहीं है। गली भी ऐसी पड़ी है। जब से योगी आए हैं, बिजली अच्छी आती है।
यह भी पढ़ें
मोदी अच्छा काम कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि काम तो मोदी अच्छा कर रहे हैं। पिछली बार भी वोट दिया था भाजपा को। कभी हमारे यहां आते नहीं हैं। न वोट मांगने आते हैं। महिलाएं वोट तो देंगी, आदमी भी देते हं लेकिन कोई हमारी समस्या सुनने तो आए। पानी का निकास नहीं है। गली भी ऐसी पड़ी हैं बिजली अच्छी आती है, जब से योगी जी आए हैं।
यह भी पढ़ें
Published on:
19 Oct 2019 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
