6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA protest: एएमयू छात्रों ने कुलपति के खिलाफ पोस्टर बनाकर किया प्रदर्शन

छात्रों ने एएमयू इंतजामिया के पदाधिकारियों पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर बनाकर प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
AMU

AMU

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा छात्रों से पढ़ाई सुचारु रूप से करने के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया गया। साथ ही एएमयू प्रशासन की तरफ से अध्यापन कार्य शुरू हो जाने का दावा किया गया। इसके बाद छात्रों ने एएमयू इंतजामिया के पदाधिकारियों पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर बनाकर प्रदर्शन किया। एएमयू इंतजामिया की खिल्ली उड़ाई।

15 दिसम्बर से हालात बेकाबू
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पिछले 13 दिसंबर से एनआरसी व सीएए पर छात्र लगातार धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। 15 दिसंबर, 2019 को छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद हालात बिगड़ गए थे। तब से छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई का काम ठप है। पिछले कुछ दिनों से छात्रों द्वारा परीक्षाओं का भी बहिष्कार कर दिया गया था, जिसके चलते परीक्षाएं शुरू नहीं हो पाईं। एएमयू कुलपति द्वारा छात्रों से शांति की अपील करते हुए पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया गया है।

डॉ. राहत अबरार का दावा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर राहत अबरार ने जल्द ही कैम्पस का माहौल सही हो जाने का दावा किया है। उन्होंने कुछ दिनों में परीक्षा की नई तिथि का ऐलान किए जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने पढ़ाई शुरू कर दी है।

इस्तीफे की मांग पर अडिग
दूसरी ओर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने एएमयू के वाइस चांसलर सहित अन्य पदाधिकारियों पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर व मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया। छात्र मांग कर रहे हैं कि कुलपति और रजिस्ट्रार इस्तीफा दें। उनका आरोप है कि कुलपति ने परिसर में पुलिस को आने की अनुमति दी, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। छात्र अपनी मांग पर अडिग हैं।

इनपुटः अर्जुन देव वार्ष्णेय