
Dalit woman was stripped naked by Dabang Thakurs Fight with the family in Aligarh
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव माछुआ में ठाकुरों ने दलित महिला के साथ मारपीट की। सिंचाई विभाग की नहर से खेतों में पानी लगाने से मना करने पर विवाद हुआ था। दलित और दबंग ठाकुर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दबंग ठाकुर पक्ष के लोगों ने दलित परिवार के साथ खेतों में मारपीट की। लाइसेंसी राइफल से फायरिंग करने के साथ ही दलित महिला को जबरन खेतों में ले जाकर निर्वस्त्र कर दिया। पीड़ित दलित पक्ष ने थाना हरदुआगंज में आरोपी दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
अलीगढ़ के गांव माछुआ के रहने वाले दलित परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट की। दलित परिवार ने थाना हरदुआगंज पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार को उसका भतीजा लव कुश व लोकेश अपने खेतों पर नहर के सरकारी कोलावे से पानी लगा रहे थे। तभी गांव का ठाकुर जाति का दबंग विनय, उसका बेटा, विनय का पिता सभी लोग अपने हाथों में फावड़ा,डंडा, रायफल लेकर आए और नहर का पानी काटने लगे। इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। फायरिंग भी की और जाति ***** शब्दों से अपमानित किया। चीख पुकार सुनकर लव कुश के पिता राम प्रसाद व उनकी पत्नी आशा देवी मौके पर पहुंचे। विनय ने उसकी भाभी आशा को निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद धमकी देता हुआ वहां से चला गया। पुलिस ने देव प्रकाश की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने मामले में धारा 323, 504, 506, 354 (ख), 307 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले पर जांच कर रही है। उधर मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कुछ राजनीतिक दलों के लोगों का आना भी पीड़ित परिवार के पास शुरू हो गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और वर्तमान में आजाद समाज पार्टी से जुड़े नेता चौधरी महेंद्र सिंह भी पीड़ितों से मिलने उनके घर पहुंचे।
Published on:
28 Jul 2022 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
