14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूली बच्चों को राहत, जिलाधिकारी ने दिए दो दिन की छुट्टी के आदेश

-शीतलहर व बारिश के दृष्टिगत डीएम के निर्देश पर नर्सरी से काक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
स्कूली बच्चों को राहत, जिलाधिकारी ने दिए दो दिन की छुट्टी के आदेश

स्कूली बच्चों को राहत, जिलाधिकारी ने दिए दो दिन की छुट्टी के आदेश

अलीगढ़। ब्रज में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि अभी तक सर्दी से राहत नहीं मिली है। नई साल की शुरुआत से ही सूर्यदेव मेहरबान रहे लेकिन बीते बुधवार से मौसम बदलना शुरू हुआ। 16 तारीख को हुई झमाझम बारिश के बाद जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने एक बार फिर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- सीएए के समर्थन में भाजपा की रैली 23 को, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे, तैयारियां पूरी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शीतलहर एवं कड़ाके की सर्दी के दृष्टिगत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के समस्त सरकारी-गौरसरकारी स्कूलों के बच्चों को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल-विद्यालयों में 22 व 23 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाए। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने पत्र जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। तथा जो भी विद्यालय खुलेंगे उनकी शिकायत या सूचना पर कार्रवाई की जाएगी।