
यूपी के अलीगढ़ जिले में पति और सुसरलियों की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला का बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हद तो तब हो गई जब पीड़िता को पति और सास ने इलेक्ट्रिक शॉक लगाए। वहीं देवर ने कई बार दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज लिए प्रताड़ित करने की तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, यूपी के अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना इलाके के कमालपुर इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह जुलाई 2021 में हुआ था। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक था, लेकिन उसके बाद दहेज को लेकर पति, सास, ससुर, दो ननद, देवर, पति का चचेरा भाई खरीखोटी सुनाने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास पति का दूसरा निकाह कराने की धमकी देने लगी। कई बार पति और सास ने पिता से बाइक, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और दो लाख रुपये अपने पिता से लाने को कहा। जब पीड़िता ने इससे इनकार किया तो मारपीट और मानसिक शोषण किया गया।
तीन तलाक देकर घर से निकाला
पीड़िता ने बताया कि हद तो तब हो गई जब पति और सास ने दहेज की मांग को लेकर जबरदस्ती इलेक्ट्रिक शॉक लगा दिए। वहीं, पति के चचेरे भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के सभी लोग प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने थाना गांधी पार्क पहुंचकर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पति समेत परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे थाना गांधी पार्क ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
Published on:
05 Sept 2022 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
