अलीगढ़

Forbes Billionaire List 2018: दुनिया के सबसे अमीरों में अलीगढ़ की शीला गौतम भी शामिल

Forbes Billionaire List 2018 में शीला गौतम 1999वें नंबर पर हैं। इनकी कुल संपति कुल 1.01 अरब डालर आंकी गई है।

2 min read
Mar 09, 2018

अलीगढ़। फोर्ब्स मैगजीन ने Forbes Billionaire List 2018 जारी कर दी है। इस साल फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में 119 अरबपति भारतीयों को शामिल किया गया है। इस सूची में भारत की आठ महिलाओं ने भी जगह बनाई है। जिसमें अलीगढ़ की पूर्व सांसद शीला गौतम का नाम भी शामिल है।


शीला गौतम 1999वें नंबर पर
Forbes Billionaire List 2018 की अरबपतियों की इस लिस्‍ट में 119 भारतीय शामिल हुए हैं। भारतीय महिलाओं की बात करें इस लिस्ट में सावित्री जिंदल, किरण मजूमदार शॉ, स्मिता कृष्णा गोदरेज, लीना तिवारी, अनु आगा, शीला गौतम और मधु कपूर के नाम शामिल हैं। शीला गौतम देश की आठ महिलाओं में सातवें नंबर पर हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में शीला गौतम 1999 नंबर पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 1.01 अरब डॉलर बताई गई है।

ये भी पढ़ें

Forbes Billionaire List 2018 – दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजोस, मुकेश अंबानी की इतनी बढ़ी दौलत


चार बार रह चुकी हैं सांसद
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एडीए कार्यालय के पीछे अवंतिका फेस वन निवासी शीला गौतम अलीगढ़ से चार बार सांसद रह चुकी हैं। राजनीति शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की, लेकिन फिर बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। राजनीतिक विरासत के साथ ही वो बिजनेस में भी कई कीर्तिमान स्थापित करती रही हैं। स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली कंपनी शीला फोम की वो संस्थापिका हैं। इस कंपनी को उन्होंने शुरुआत से लेकर शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। इनके पिता मोहनलाल गौतम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।


संघर्षों से भरा रहा जीवन
शुरुआती दौर में शीला गौतम का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा। मगर, उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। इलाहाबाद में जन्मी शीला गौतम ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। पति लेफ्टिनेंट कर्नल एच एस गौतम की मौत कैंसर से हो गई थी। दुनिया में अरबपतियों की सूची में उनका नाम आने से शहर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत में चमका है। शहर के व्यापारियों ने इस पर खुशी जताई है।

ये भी पढ़ें

सपा-बसपा गठबंधन पहली परीक्षा में पास, भाजपा को लगा झटका

Published on:
09 Mar 2018 08:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर