17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा-बसपा गठबंधन पहली परीक्षा में पास, भाजपा को लगा झटका

मौजूदा समय में जिले की सभी नौ विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में हैं फिर भी सपा-बसपा गठबंधन से मुंह की खा गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Mar 2018, 5:44 PM IST

Akhilesh Maya Yogi

बरेली। प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव में मिल कर चुनाव लड़ रही सपा-बसपा अपने पहले इम्तिहान में पास हो गई है। बरेली के बिथरी चैनपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गौरव सिंह "अरमान" को हार का सामना करना पड़ा। सपा बसपा के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को तीन वोट से हराकर बिथरी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। यह सीट बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह गंगवार के भाई ब्लॉक प्रमुख रहे देवेंद्र सिंह गंगवार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुई थी और आज इस पर मतदान हुआ। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की इस हार से बिथरी चैनपुर के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को भी तगड़ा झटका लगा है क्योंकि वो इस चुनाव में काफी समय से सक्रिय थे और उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।


किसे कितने वोट मिले

बिथरी ब्लॉक प्रमुख सीट के लिये 111 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से सपा-बसपा के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह को 44 और भाजपा के गौरव सिंह अरमान को 41 वोट मिले जबकि 26 मत निरस्त किये गए इस तरह से सपा बसपा प्रत्याशी को तीन वोट से जीत हासिल हुई।


जिला पंचायत में भी लग चुका है झटका

इसके पहले भारतीय जनता पार्टी सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाई थी लेकिन उस दौरान भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी थी और अविश्वास प्रस्ताव धड़ाम हो गया था।

सब कुछ भाजपा का फिर भी हार

मौजूदा समय में जिले की सभी नौ विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है साथ ही दोनों लोकसभा सीट पर भी भाजपा का कब्जा है और मेयर सीट भी भाजपा के ही खाते में आई है मौजूदा समय में प्रदेश सरकार में दो कैबिनेट मंत्री वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल एवं सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार संतोष गंगवार भी बरेली से ही हैं बावजूद इसके भाजपा का प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हार गया।