24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी पर नहीं पहुंची महिला सिपाही, कमरे में फंदे से लटकी मिली, मौत से विभाग में हड़कंप

यूपी के अलीगढ़ में शनिवार की दोपहर बाद एक महिला सिपाही अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जांच पड़ताल कर रही है।
2 min read
Google source verification

अलीगढ़ में 28 साल की महिला कॉन्स्टेबल ने शनिवार दोपहर अपने कमरे में संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिलीं। पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच जारी है।

अलीगढ़ में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रोरावर थाने में तैनात महिला कॉन्स्टेबल हेमलता अपने किराए के कमरे में फांसी पर लटकी मिलीं। दोपहर करीब 12 बजे पास रहने वाली एक महिला ने खिड़की से अंदर झांका तो उसे पता चला कि हेमलता फंदे पर लटकी हुई हैं। घबराकर उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर हेमलता को नीचे उतारा गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मौत हो चुकी है। यह सुनकर आसपास के लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को भी हैरानी हुई। क्योंकि हेमलता सभी के साथ शांत और सरल स्वभाव से पेश आती थीं।

पड़ोसी बोले- बहुत सीधी थी कभी किसी को कमरे पर आते जाते नहीं देखा गया

हेमलता आगरा के रावली की रहने वाली थीं। वह 2016 बैच में भर्ती हुई थीं। वह अकेली रहकर ड्यूटी करती थीं। और बन्ना देवी इलाके में किराए पर कमरा लिया हुआ था। मकान मालिक भी पुलिस में ही कार्यरत हैं। पड़ोसियों का कहना है कि हेमलता अपने काम से काम रखने वाली लड़की थीं। किसी को कभी उनके कमरे पर आते जाते नहीं देखा गया।

जांच में जुटी पुलिस, ताकि घटना की असल वजह पता चल सके

फोरेंसिक टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। खास बात यह है कि शनिवार को वह ड्यूटी पर भी नहीं गई थीं। पुलिस उनकी दिनचर्या, फोन कॉल और निजी चीजों की जांच कर रही है। जिससे घटना की असल वजह पता चल सके।

परिजनों को दी गई सूचना

हेमलता के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग