27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holiday: 9 नवंबर शनिवार को नहीं मिलेगी छुट्टी, खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर

Holiday: 9 नवंबर यानी शनिवार को यूपी में सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। साथ ही, इन दफ्तरों में आम दिनों की तरह काम होगा। जानें ऐसा क्यों हुआ...
less than 1 minute read
Google source verification
holiday

Holiday: दिवाली 2024 से पहले योगी सरकार ने नया आदेश जारी किया था, जिसके मुताबिक कर्मचारियों और छात्रों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं। सरकार के नए आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टी दो दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दी गई थी। वहीं, अब 9 नवंबर को सरकारी कार्यालय में छुट्टी नहीं रहेगी।

दरअसल, योगी सरकार ने दीपावली को लेकर 1 नवंबर को भी अवकाश का आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा- 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी दीपावली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा। साथ ही, आदेश में यह भी लिखा है कि 1 नवंबर की छुट्टी के बदले 9 नवंबर यानी शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: खैर विधानसभा में भाजपा का दबदबा, सपा-बसपा के लिए कठिन मुकाबला

2 और 3 नवंबर को भी रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश में 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की वजह से सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, 3 नवंबर को रविवार है। ऐसे में सरकारी कार्यालय 4 दिन बंद रहेंगे। इसके बाद, स्कूल, बैंक और दफ्तर 4 नवंबर सोमवार को खुलेंगे। किसी भी भ्रम की पुष्टि के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और विश्वविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, कर्मचारी अपने कार्यालय से पुष्टि ले सकते हैं।