
Khair by election voting: अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर पांच प्रत्याशियों का भाग्य ईबीएम में कैद हो गया। खैर विधानसभा के क्षेत्र चमन नगरिया में मतदान का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया। उनका आरोप था कि करंट की चपेट में आने से एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। शासन प्रशासन से उसे कोई सहायता राशि नहीं दी गई। चंडौस के जला कसेरू में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र में कीचड़ और पानी भरा होने से ग्रामीण नाराज हैं। प्रधान पर विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि प्रशासन के समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। उसके बाद सुचार रूप से मतदान संपन्न हुआ।
Khair by election voting: अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान विधानसभा के तीन मतदान केदो पर कुछ समय के लिए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया हालांकि प्रशासन के समझाने के बाद ग्रामीण मान गए उसके बाद सुचार रूप से मतदान संपन्न हुआ। इस विधानसभा सीट पर बीजेपी रालोद गठबंधन से सुरेंद्र कुमार सपा कांग्रेस गठबंधन से चारू कैन, बसपा के डॉक्टर पहल सिंह, आजाद समाज पार्टी (काशीराम)से नितिन कुमार चौटेल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र कुमार धनगर, चुनाव मैदान में थे। पांच प्रत्याशियों का भाग्य एवं में कैद हो गया है। इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वोटिंग के दौरानएक-दो जगहों पर ईवीएम खराब हुई। मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 11 बजे तक 19.18 प्रतिशत अपराह्न 1 बजे तक 28.80 प्रतिशत दोपहर 3 बजे तक 39.86 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शाम 5 बजे मतदान समाप्ति तक आधे से कम मतदाताओं ने मतदान किया। खैर उपचुनाव में कुल 46.55 मतदान हुआ।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर मतदान के प्रति एक जागरूक परिवार का नजारा देखने को मिला। विधानसभा क्षेत्र के हजियापुर गांव की रहने वाली श्योरिती देवी 90 वर्ष को उनके परिजन मतदान करने के लिए चारपाई पर लेकर आए। रास्ते में जिसने भी देखा बुजुर्ग को मतदान के लिए जाते लोगों में एक जागरूकता पैदा हुई। 90 साल की बुजुर्ग वोट डालने जा सकती है। तो हम भी मतदान करने जाएंगे। मतदान केंद्र पर 90 साल की बुजुर्ग पहुंचने के बाद मतदान कर्मियों ने महिला को सलाम किया। परिजनों की वोट डालने के प्रति संवेदनशीलता को देखकर लोगों ने उन्हें बधाई दी। वोट डालने के बाद बुजुर्ग महिला को परिजन चारपाई पर लेटाकर घर ले गए।
खैर विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी करीब 6.55 लाख है। जिनमें से 4.02 लाख लोग मतदाता हैं। इसमें 2.15 लाख पुरुष, 1.87 लाख महिलाएं और 22 अन्य मतदाता शामिल हैं।
Updated on:
20 Nov 2024 07:38 pm
Published on:
20 Nov 2024 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
