
voting
अलीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। इस दिन ब्रज क्षेत्र के आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। ऐसे में बात अगर ताला नगरी अलीगढ़ की करें तो लोकसभा चुनाव के लिहाज से ये सीट काफी महत्वपूर्ण है। यहां ज्यादातर भाजपा का दबदबा रहा है। अलीगढ़ सीट पर शीला गौतम ने चार बार परचम लहराया है। देश में राम लहर आने के बाद 1991 से भाजपा लगातार आगे बढ़ती गई।
2004 में यहां कांग्रेस से चौ. बिजेंद्र सिंह जीते। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा की राजकुमारी चौहान ने जीत दर्ज करायी। 2014 में एक बार फिर से इस सीट पर भाजपा ने परचम लहराया और सतीश कुमार गौतम ने जीत दर्ज करायी। उन्हें कुल 48 फीसदी वोट मिले थे। इस लोकसभा क्षेत्र के तहत कुल 5 विधानसभा सीटें खैर, बरौली, अतरौली, कोल और अलीगढ़ सीटें आती हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ये सभी पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थीं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से सतीश कुमार को अलीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। उन्हें चुनौती देने के लिए यहां के चुनावी समर में 20 कुल उम्मीदवार मैदान में हैं। बसपा, सपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान को बनाया गया है और कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
12 Apr 2019 01:48 pm
Published on:
12 Apr 2019 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
