
shiv sainik
अलीगढ़।अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) निर्माण के लिए शिव सैनिकों हुंकार भर दी है। 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर Shivsena प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनके समर्थकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। Uddhav Thackeray के समर्थन में यूपी के तमाम जनपदों से लोग अयोध्या के लिए कूच कर हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ से भी सैकड़ों की तादाद में शिव सैनिक रेलगाड़ी से अयोध्या जाने के लिए रवाना हो चुके हैं। इन शिव सैनिकों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में आने के बाद राम मंदिर निर्माण की बात कही थी, लेकिन साढ़े चार वर्ष का समय बीत चुका है फिर भी सरकार का राम मंदिर निर्माण की तरफ कोई ध्यान नहीं है। बता दें कि शिवसैनिकों की मांग है कि अध्यादेश लाकर 2019 से पहले राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। इसके लिए शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने नया नारा 'हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार' भी दिया है। उद्धव ठाकरे 100 नेताओं की टीम व 50 हजार शिवसैनिकों के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। आज शाम को वे सरयू तट पर शाम 5 बजे महाआरती भी करेंगे। वहीं 25 नवंबर को वीएचपी और आरएसएस भी अयोध्या में धर्मसभा करने जा रहा है।
Updated on:
24 Nov 2018, 4:43 PM IST
Published on:
24 Nov 2018, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.