6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में मिलने आए प्रेमी को महिला ने संदूक में छुपाया, आवाज सुन सास ने बुला ली पुलिस

एक लड़के को शादीशुदा महिला से प्यार के चक्कर में जेल जाना पड़ा। प्रेमिका से मिलने गया लड़का पकड़ा गया।

2 min read
Google source verification
newimage.jpg

अलीगढ़ के खेड़िया खुर्द में एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए रात को उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के ससुराल वालों को शख हुआ तो उसने प्रेमी को बड़े संदूक में छुपा दिया। महिला की सास ने पुलिस बुला ली। तलाशी हुई तो संदूक में लड़का निकल आया। जिसके बाद पुलिस उसको हिरासत में लेकर थाने ले गई।


शादी के बाद भी खत्म नहीं हुआ प्यार
संदूक में मिला लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। कुछ दिन पहले लड़की की शादी हो गई। लड़का उससे मिलने के लिए उसके ससुराल में पहुंच गया। लड़की ने रात में उसे अपने कमरे में बुला लिया। दोनों बात कर रहे थे कि लड़की की सास को शक हो गया। उसने शोर मचाया तो लड़की डर गई और प्रेमी को संदूक में छुपा दिया।


सास के चिल्लाने पर पूरा परिवार बाहर आ गया। चोर समझ कर घर वाले उसे ढू्ंढने लगे। लड़की से पूछने पर उसने मना कर दिया कि उसने किसी को आते नहीं देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने एक-एक कमरें मे लड़के की तलाशी ली, जिसके बाद आखिर में संदूक में चेक किया गया। संदूक में लड़का बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढे़ं: 8 दिन पहले दफन बच्चे को जमीन खोदकर निकाला गया, मां की गुहार पर DM ने दिया आदेश


पुलिस के सामने लड़के ने बताया सच
लड़के ने पूछताछ में बताया, “वह उससे बहुत प्यार करता है और उसके साथ ही शादी करना चाहता था। लड़की के परिवार वालों ने उसकी जबरदस्ती शादी करा दी थी। वह रात को उससे मिलने गया था। घरवालों के आने की वजह से लड़की डर गई उसने उसे छुपनें के लिए कहा। उसे खाली संदूक दिखा वह उसमें छुप गया।”


SP सिटी बोले- पकड़े गए शख्स को 151 के तहत भेजा जेल
इस मामले में एसपी ग्रामीण आशुतोष मिश्रा ने बताया कि हमें 112 पर सूचना मिली थी कि खेड़िया खुर्द गांव में घर के अंदर कोई व्यक्ति आ गया है। पुलिस मौके पर पहुंती तो घर के अंदर कमरें मे रखे एक संदूक के अंदर एक लड़का बैठा हुआ मिला। पुलिस ने उसे चोरी की कोशिश में जेल भेज दिया है।