
मौके पर जांच करती इलाका पुलिस
अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव सीतापुर में 50 वर्षीय महिला पर शराबी पति ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। तो वहीं पर चीख-पुकार होने पर आस-पड़ोस के लोगों ने अलीगढ़ के थाना इगलास पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी, तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाने में लग गई तो वहीं पर बताया गया है कि 50 वर्षीय महिला के 6 बेटियां तथा एक बेटा है। सभी शादीशुदा है लेकिन इनकी रार कभी बुझने का नाम नहीं ले रही थी। 50 वर्षीय पत्नी से आए दिन शराब को लेकर विवाद होते रहते हैं। लेकिन शराबी पति शराब छोड़ने को इनकार नहीं था, जिसके कारण आज मध्य रात्रि को अपनी,,50 वर्षीय पत्नी में,केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। जिसके कारण 50 महिला की मौके पर मौत हो गई। जिसकी सूचना मृतका के परिवार वालों को लगी तो मृतका के परिवार वाले अलीगढ़ के गांव सीतापुर पहुंचकर तथा परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाकर साफ कहते नजर आ रहे हैं।
मृतिका के भतीजे ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के भतीजा ने साफ आरोप लगाया है, कि मेरे फूफा जी द्वारा मेरी बुआ जी को कई बार आग लगाने की कोशिश की है। जिसके बाद बार-बार किसी ना किसी तरीका से मेरी बुआ इनसे बचती रही, लेकिन आज मेरी बुआ को अकेला देख मौके का फायदा उठा मेरे फूफा जी ने इनको मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। जिसके कारण मेरी बुआ जी की आज मौत हो गई तथा हमने पुलिस को इसकी सूचना दी है, पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की है तथा पुलिस ने बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया है
Published on:
27 Apr 2023 03:48 pm
