
Rss Chief Mohan Bhagwat Birthday
यूपी के अलीगढ़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का 72वा जन्मदिन मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। 11 सितंबर दिन को मनाया गए इस जन्म दिन पर शहर की प्रसिद्ध बर्छी बहादुर दरगाह पर चादर पोशी की गई। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की लंबी उम्र के लिए दुआ भी मांगी गई। वही चादर पोशी के बाद संघ से जुड़े हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया।
मुस्लिम विचारक संघ के जिलाअधक्ष मोहम्मद आमिर रशीद का कहना है कि, संघ के अभी तक के जितने भी संघ संचालक रहे उनमें अल्पसंख्यकों के सामने सबसे अधिक कामयाब संघ प्रमुख मोहन भागवत रहे है। जो मुसलमानों के प्रति भी अपनी गंभीर सोच रखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संघ संचालक मोहन भागवत की सोच है कि इस देश के मुसलमानों का भी विकास हो।जबकि उनकी इसी सोच के चलते हैं मोहन भागवत हमेशा कट्टरपंथियों के निशाने पर भी रहते हैं।
अलीगढ़ के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित नए और पुराने शहर को जोड़ने वाले कटपुला पुल के नीचे दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे बनी बाबा बर्छी बहादुर पर लंबी दुआ के लिए चादर चढ़ाई गई। इस दौरान मुस्लिम संघ विचारक के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने कहा कि, आम मुसलमान मोहन भागवत को मानता है और उनके कार्यों की सराहना करता है। लेकिन कुछ कट्टरपंथी है जो कि अपनी मानसिकता के चलते उनको बुरा भला कहते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए भागवत जी हमेशा अच्छे कार्य करते हैं और मुस्लिम समुदाय का समर्थन हमेशा उनको मिलता रहेगा।
Published on:
11 Sept 2022 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
