18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएमयू का नाम बदलकर राजा महेन्द्र प्रताप सिंह कर देना चाहिए: हिंदू जागरण मंच

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि एएमयू मेंं आतंकी संगठन पलते हैं।
2 min read
Google source verification
AMU Bawal

अलीगढ़। मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस मामले में विरोध के चलते हिंदू जागरण मंच के तीन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिंदू जागरण मंच से जुड़े ये नेता एसएमबी इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे थे लेकिन एसएमबी इंटर कॉलेज पर नारेबाजी को लेकर पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के नेता को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- VIDEO भाजपा के 'जिन्ना वाले सांसद' की दादागिरी, अब इनके हिसाब से चले ट्रेन

एएमययू में देश विरोधी गतिविधियां

इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि जिन्ना की तस्वीर हटाई जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि एएमयू की गतिविधियां संदिग्ध होती हैं यहां आतंकी संगठन पलते हैं, उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के लिए जो जिम्मेदार है वह बड़ा अपराधी है। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर छात्रसंघ को देश के कानून में विश्वास है तो जिन्ना की तस्वीर को हटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जिन्ना विवाद के बाद एएमयू में जेएनयू की तरह आजादी के नारे

हिरासत के बाद कुछ ही देर में छोड़ा हिंदूवादी नेता

उन्होंने कहा कि देशद्रोहियों का विरोध करना अपराध नहीं है। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी ने कहा कि यह एएमयू का नाम बदलकर राजा महेंद्र सिंह विश्वविद्यालय कर देना चाहिए, उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप की एक विशाल प्रतिमा विश्वविद्यालय में लगानी चाहिए। जिस व्यक्ति ने देश का विभाजन कराया उसका चित्र पूरे देश में नहीं है, उसका स्थान इस देश की सीमा से बाहर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां जो देशद्रोही गतिविधियां चल रही हैं उस पर अंकुश लगना चाहिए। देशद्रोहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं हिंदू जागरण मंच को कलेक्ट्रेट पर जाने से प्रशासन ने रोक लिया और एसएमबी कॉलेज पर ही ज्ञापन लेकर मामला शांत किया। वहीं हिरासत में लिये गये हिन्दूवादी नेता को कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग