3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO भाजपा के ‘जिन्ना वाले सांसद’ की दादागिरी, अब इनके हिसाब से चले ट्रेन

भाजपा सांसद सतीश गौतम ने स्टेशन मास्टर से कहा कि जरुरत हो तो सारी ट्रेनों को रोक दें लेकिन वैशाली एक्सप्रेस 10 मिनट में स्टेशन पर चाहिए।

2 min read
Google source verification
Satish gautam

अलीगढ़। इस समय देश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगी मोहम्‌मद अली जिन्ना की तस्वीर सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा है इस मुद्दे को हवा देने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम भी लगातार चर्चा में हैं। सतीश गौतम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर का विरोध कर चर्चा में आए, अब वह भारतीय रेलवे के सिस्टम को बदलने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। जी हां, भाजपा सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेशन मास्टर को धमकाते नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद स्टेशन मास्टर से कह रहे हैं कि उन्हें किसी भी तरह '10 मिनट में ट्रेन स्टेशन पर चाहिए'।

यह भी पढ़ें- AMU: टॉयलेट में लगाई जिन्ना की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

10 मिनट में स्टेशन पर चाहिए ट्रेन

दरअसल आज (रविवार) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय वैशाली एक्सप्रेस से अलीगढ़ आ रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय को रिसीव करने भाजपा सांसद सतीश गौतम स्टेशन पर पहुंचे थे। इसी दौरान सांसद गौतम ने स्‌टेशन मास्टर से हैरान करने वाली डिमांड कर दी। सतीश गौतम में धमकाते हुए स्टेशन मास्‌टर से कहा कि उन्हें वैशाली एक्सप्रेस 10 मिनट में स्टेशन पर चाहिए।

जरुरत हो तो सारी ट्रेनों को रोक दें

भाजपा सांसद की इस मांग को पूरा करने में स्टेशन मास्‌टर ने जब असमर्थता जताई तो सतीश गौतम ने कहा कि वैशाली एक्सप्रेस को 10 मिनट में स्टेशन पर लाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस को भी रोक दें। इतना ही नहीं सांसद सतीश गौतम ने स्टेशन मास्टर से कहा कि जरुरत हो तो सारी ट्रेनों को रोक दें।

आपको बता दें कि सतीश गौतम वही सांसद हैं जिन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सेंट्ल हॉल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्‌ना की तस्वीर लगे होने का विरोध किया। यह विवाद अभी बढ़ता ही जा रहा है।