नागरिकता संशोधन कानून लागू किये जाने के बाद अपनी नौकरी से इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी अब्दुर रहमान को आज अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही पुलिस ने डिटेन कर लिया। अलीगढ़ नोएडा रोड स्थित खैर थाने में डिटेन करने के बाद उनको समझाभुझकर वापस दिल्ली भेज दिया। अब्दुर रहमान ने कहा कि सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में एएमयू स्टूडेंट्स यूनियन ने मुझे आमंत्रित किया था मगर अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही मुझे हिरासत में लिया। अलीगढ़ के खैर थाने में मुझे 1 घण्टे तक बैठाया गया है। मुझे बताया गया कि मेरे वहां जाने से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ सकता है, मैं कानून का पालन करते हुए वापस दिल्ली जा रहा हूँ।