14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING अलीगढ़ में जुमे की नमाज के बाद पथराव फायरिंग, दारोगा घायल

अलीगढ़ में जुमे की नमाज के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने फायरिंग व पथराव कर दिया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

2 min read
Google source verification
SSP Aligarh

एसएसपी अलीगढ़ राजेश पाण्डे।

अलीगढ़। जुमे की नमाज के बाद असामाजिक तत्वों ने शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया।रक्षा बंधन के दिन दो भाइयों की रेलवे रोड पर हत्या के बाद आज शुक्रवार को जामा मस्जिद पर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी थी। पुलिस ने भी शांति बनाए रखने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। थाना कोतवाली के करीब जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज खत्म होने के बाद मृतक भाइयों को मुआवजा देने की मांग जामा मस्जिद से उठाई गई। इनकी मांग को प्रशासन ने मान लिया था लेकिन तभी कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर दी।

कई पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने साहसपूर्ण तरीके से उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। दरोगा राजकुमार पथराव में घायल हुए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोलों से जबावी कार्रवाई की तो उपद्रवियों के पैर उखड़ गये। पथराव करन वाले लोग भागते नजर आये। अलीगढ़ के आलाधिकारियों ने पैदल गश्त भी किया।तनाव के कारण दुकानें बंद कर दी गई हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से दुकानें खोलने की अपील की है।

आरएएफ व कई थानों की फोर्स तैनात

एहतियातन पुलिस ने आरएएफ व कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया है। जिला प्रशासन के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है। जगह-जगह फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी के अनुसार पथराव व फायरिंग करने वाले बाहर के लोग थे। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। फिजा बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक किसी उपद्रवी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है । जामा मस्जिद से शहर मुफ्ती ने समुदाय विशेष से शान्ति बनाए रखने की अपील की है। एसएसपी के अनुसार सोशल मी़डिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।