4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं तुमसे प्यार करता हूं तुम्हें पत्नी बनाना चाहता हूं’… प्रिंसिपल ने सातवीं की छात्रा को लिखा लेटर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सरकारी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल ने एक 7वीं क्लास की छात्रा को लेटर लिखा। लेटर में उसने अश्लील बातें लिखीं, जिससे छात्रा असहज हो गई।

2 min read
Google source verification

AI Generated Symbolic Image.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सरकारी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत ने शिक्षा विभाग को हिलाकर रख दिया है। प्रिंसिपल शकील अहमद ने 11 साल की सातवीं कक्षा की छात्रा को प्रेम पत्र लिखकर न केवल गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार किया, बल्कि उस पर शादी और निकाह का दबाव भी डाला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है।

अलीगढ़ के एक सरकारी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात शकील अहमद ने अपनी ही स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा को निशाना बनाया। उसने बच्ची को प्रेम पत्र लिखा, जिसमें उसने बेहद आपत्तिजनक बातें लिखीं, जैसे- 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हें अपनी पत्नी बनाना चाहता हूं।' इतना ही नहीं, पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी प्रिंसिपल बच्ची को लगातार परेशान करता था, शादी और निकाह की बातें करता था, और उस पर अनुचित दबाव डालता था।

डरी-सहमी बच्ची ने खोला राज

परिजनों के अनुसार, एक दिन बच्ची डरी-सहमी हालत में स्कूल से घर लौटी। काफी हिम्मत जुटाने के बाद उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि प्रिंसिपल न केवल प्रेम पत्र देता था, बल्कि गलत हरकतें भी करता था। इस खुलासे के बाद परिजनों ने तुरंत जिला प्रशासन से शिकायत की। शिकायत मिलते ही डीएम और एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने की मामले में कार्रवाई

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति की जांच की जा रही है।

बीएसए ने किया निलंबित

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राकेश कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी प्रिंसिपल न केवल छात्रा से छेड़छाड़ करता था, बल्कि उस पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाल रहा था। बीएसए ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा के मंदिर में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।