
प्रतिकात्मक फोटो।
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल रोडवेज वर्कशॉप में एक रोडवेज परिचालक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने अधिकारी पर नौकरी नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कई घंटे तक उसके और पुलिस के बीच मान-मुनव्वल चली। इसके बाद वह नीचे उतरा और भाग निकला। मामले में एआरएम की ओर से तहरीर दी गई है।
बुद्धविहार डिपो में संविदा के रूप में तैनात परिचालक शुभम शर्मा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रोडवेज वर्कशॉप पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक प्रबंधक उसे बल्लभगढ़ -अलीगढ़ मार्ग पर नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। हटाने की धमकी दी जाती है। कई दिनों से उसे ड्यूटी पर भी नहीं जाने दिया जा रहा।
वर्कशॉप में उसकी अधिकारियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह वर्कशॉप के पीछे बने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। कहा कि उसकी मांगें नहीं मानी तो नीचे नहीं आएगा। अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्होंने समझाया। लेकिन, वह उतरने को राजी न हुआ। बाद में बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मियों के कहने पर वह उतर आया और भाग गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी को लेकर एक कर्मचारी टॉवर पर चढ़ गया था। उसे समझाकर उतारा गया। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं है। मामले में एआरएम की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं। इस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Published on:
26 Apr 2025 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
